गाँव किरमारा
किरमारा गाँव नेशनल हाईवे नंबर 10 से नौ किलोमीटर की दुरी पर 75°42’5″ पूर्व अक्षांश और 29°22’52″ उत्तर देशांतर पर भारत के हरियाणा राज्य में जिला हिसार के अग्रोहा ब्लॉक में स्थित है। किरमारा गाँव एक सुंदर गाँव होने के कारण हरियाणा सरकार द्वारा आदर्श गाँव के रूप में चुना गया था । किरमारा गाँव खेलों में उपलब्धियों के लिए प्रसिद्ध है। इंटरनेशनल कबड्डी टीम के कप्तान अर्जुन अवार्डी रमेश कुमार इसी गाँव से सम्बन्ध रखते है। गाँव ने पढाई और खेल के क्षेत्र में काफ़ी उन्नति की है।







